सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले के दलभंगा ओपी पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।। एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 70 जोड़ी बैल को बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर जंगली क्षेत्र का सहारा लेकर लगातार पश्चिमी सिंहभूम जिला से होते हुए बंगाल की ओर अक्सर मवेशी लेकर आते-जाते हैं। इसकी शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया। उंक्त टीम ने इन बैलों को तरम्बा के जंगलों से जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन्हें सियाडीह-तरम्बा क्षेत्र से बरामद किया गया है। इस रास्ते इन बैलों को राडग़ांव होते हुए बंगाल में प्रवेश कराया जाता है।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष कुचाई थाना पुलिस ने करीब 40 जोड़ी बैलों को इन्ही इलाकों से जब्त किया था। अब एकबार फिर से इतने बड़े पैमाने पर मवेशियों की बरामद की गई। इससे साफ हो जाता है कि पशु तस्कर इन इलाकों में सक्रिय हैं जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका भी संदिग्ध है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
