जालौन। जनपद में उरई कोतवाली क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और आरोपी मनचला उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार की देर शाम एक सात साल की मासूम बच्ची अपने अन्य दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे अपने घर ले जाकर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोगों को पता चला और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि उरई काेतवाली में एक बच्ची के साथ युवक द्वारा छेड़खानी करने का आराेप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आराेपी काे न्यायालय में पेश कराते हुए कार्रवाई की जा रही है।
मासूम के साथ छेड़खानी, मनचले आराेपी काे पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sep 27 2024 4:52PM
203244
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











