गौतम बुद्ध नगर। नाेएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची पर खाैलता पानी गिरने से अस्पताल में उपचार के दाैरान शनिवार की सुबह माैत हाे गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फेस 2 थाना के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मोहम्मद अबरार परिवार के साथ सेक्टर 87 स्थित नया गांव में रहते हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी पर 29 सितंबर को चूल्हे से पतीले पर पक रहे चावल काे उतार रही थी, तभी असंतुलित होकर खोलता पानी उस पर आ गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। अस्पताल द्वारा बच्ची की माैत की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











