मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत मड़िहान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 480 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मड़िहान पुलिस टीम ने ग्राम दांती स्थित गिरी ढाबा के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह निवासी मंसूर चक, थाना मंसूर चक तथा रंजन कुमार पुत्र दिनेश यादव निवासी बेबीपुर, थाना काको, जनपद जहानाबाद (बिहार) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ट्रॉली बैग व दो पिठ्ठू बैग में भरी हुई 8 पीएम व ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की कुल 480 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की। इस संबंध में थाना मड़िहान पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वहां शराब की भारी मांग है। इसी का फायदा उठाकर वे यूपी से शराब लाकर महंगे दामों में बिहार में बेचते हैं और इस अवैध कारोबार से अर्जित धन से ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं।
अंग्रेजी शराब 480 टेट्रा पैक बरामद, बिहार के दो तस्कर चढ़े हत्थे
Jun 26 2025 3:22PM
201921
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
