पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बेतिया-मोतिहारी मुख्य पथ पर छगरहां गांव के समीप एक छह चक्का कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या–UP 93CT8416) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल ब्रांड की कुल 478 कार्टन में रखे थे,जो 4200 सौ लीटर बताई गई है। बरामद शराब की खेप को पंजाब के भटिंडा से बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर ले जाया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,जिनकी पहचान नवीन जाट (उम्र – 25 वर्ष), पिता–अनुज सिंह, निवासी मेंटलपुर मेहम जिला रोहतक (हरियाणा) एवं सुमित (उम्र–26 वर्ष),जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है,कि शराब की यह खेप एक बड़े संगठित गिरोह द्वारा मंगायी गई थी।
सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद बाहरी राज्यों से शराब की तस्करी लगातार एक चुनौती बनी हुई है। पुलिस लगातार सतर्क है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई जारी है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











