शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे थाना रोजा क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर जमूका गांव के पास नैनीताल जा रहे पर्यटकों की कार हाइवे पर खडे ट्रक में पीछे से टकरा गई।हादसे में गोरखपुर निवासी शिवम पाण्डेय (37) उनकी पत्नी शालनी पांडेय (27) पुत्र माधवन पांडेय (02), श्वेता द्विवेदी(42) श्वेता का पुत्र शिवांश (05) तथा चालक अंगद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां शिवम, माधवन तथा श्वेता की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलो का हाल जाना।
क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने बताया कि घायलो के बेहतर इलाज के निर्देश चिकित्सको को दिए गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क हादसे में गोरखपुर के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Udai Prakash
Jun 9 2025 4:02PM
201629
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
