BREAKING NEWS

मानसिक तनाव के चलते 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
गौतम बुद्ध नगर।उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अनु सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष मूल निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी ग्राम बहलोलपुर संजय यादव के मकान ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Subscribe Now