फतेहाबाद। जिले के शहर रतिया में बिजली विभाग के मीटर चोरी करने के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कमला पत्नी हरिराम व शरीफा देवी पत्नी मलकित निवासी वार्ड नं. 10, रतिया के रूप में हुई है। गुरूवार को रतिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नरेश कुमार पुत्र इन्द्र कुमार, जेई, सब-अर्बन सब डिवीजन (दक्षिण), बिजली निगम रतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उन्होंने कार्यालय में बिजली मीटरों का स्टॉक सुरक्षित रखा और कार्यालय को ताला लगाकर चले गए।
अगले दिन जब वे कार्यालय पहुंचे तो खिडक़ी की जाली टूटी हुई मिली। भीतर जाकर देखा गया तो पाया कि कई मीटर गायब थे। इस पर थाना शहर रतिया में 19 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।











131.jpg)