पूर्वी चंपारण। बिहार में कहने को तो शराबबंदी है,लेकिन यहां आये दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप पकड़ी जा रही है,और जगह जगह शराब की पार्टियां भी खूब हो रही है।ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है,जहां छतौनी थाना क्षेत्र स्थित नवनिर्मित दर्शन होटल में पुलिस ने रविवार की देर रात शराब पार्टी करते 16 लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया गया कि होटल के बेंक्वेट हाॅल में बाहर से ताला बंद कर अंदर शराब पार्टी किया जा रहा था। पकड़े गये लोगो में ज्यादातर युवा है,जो शराब के फुल नशे में थे।पुलिस ने मौके से विदेशी शराब व बीयर की कई भरी और खाली बोतलें भी बरामद किया हैं।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है,साथ ही होटल के मालिक रामदर्शन सिंह पर 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा करते हुए उसकी संपत्ति की जांच का आदेश दिया है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े 16 लोगो में तीन घोड़ासहन के रहने वाले है,जिसमे एक गौतम नाम का बड़ा शराब कारोबारी भी शामिल है,सभी का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है,जिसके बाद और खुलासे भी हो सकते है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











