भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल रात करीब नौ बजे
केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही
बस 20 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई
है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है।
प्रशासनिक
और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 11 लोगों की मौत मौके पर हो गई। बाकी
घायलों में से चार ने अस्पताल में दम दोड़ दिया। शहर पुलिस अधीक्षक (छावनी
क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस
नीचे गिरने के बाद पलट गई। डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी का कहना है कि सूचना
मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों
सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है। दुर्घटना का कारण जानने के लिए
मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने
हादसे पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी
संवेदना जताई है। केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख
रुपये, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है।
कंपनी ने कहा है कि घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती
कराया गया है।
भिलाई के पास बस हादसे में केडिया कंपनी के 15 कर्मचारियों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया
Apr 10 2024 10:55AM
201917
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
