BREAKING NEWS

जगदलपुर : बाइक-ऑटो की भिड़ंत से ऑटो सवार 10 महिला मजदूर घायल

जगदलपुर : बाइक-ऑटो की भिड़ंत से ऑटो सवार 10 महिला मजदूर घायल
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार 10 महिला मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकाॅज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। ऑटो सवार घायलाें से आज गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार मावलीभाटा निवासी परमेश जो कि ऑटो चलाने का काम करता है, अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको एवं पारो सभी को लेकर बुधवार की शाम को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई करके वापस घर जा रहे थे, इसी दाैरान मेकाॅज के सामने बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी घायलों को मेकाॅज में भर्ती किया गया है।

Subscribe Now