बेगूसराय,। राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-31 फोरलेन के बेगूसराय-खगड़िया खंड पर शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समाचार भेजे जाने तक हादसे में मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका का शव पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग खगड़िया जा रहे थे। जहां से सिद्ध शक्तिपीठ कात्यायनी स्थान दूध चढ़ाने जाना था। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढ़ाला के समीप ऑटो एवं पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम गांव निवासी सत्तन साह, हरेराम पासवान की पत्नी शिवकुमारी देवी, सौदागर साह की पत्नी सकीना देवी एवं सौदागर साह सहित सात लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जब तक साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस पहुंचती, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजने के बाद सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। जहां कि स्थिति गंभीर रहने के कारण सभी को लेकर परिजन निजी अस्पताल चले गए।
फोरलेन पर भीषण हादसा में एक की मौत, सात घायल
Manisha Singh
Jul 22 2022 3:42PM
201620
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
