नहर में कार गिरने से 4 युवकों की मौत

नहर में कार गिरने से 4 युवकों की मौत
आगरा । यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार रात शमशाबाद तहसील के निकट एक तेज रफ्तार के नहर में गिरने से उसमें सवार 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार के नहर में गिरने पर लोग आ गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला। 
जानकारी के मुताबिक शमसाबाद क्षेत्र के युवक आगरा में शादी समारोह में जा रहे थे। सभी लोग अर्टिगा कार में थे। थाना ताजगंज क्षेत्र के दिगनेर के पास कार अनियंत्रित हो गई। लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। मोड़ होने के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसी वजह से कार सीधे नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कार में फंसे युवकों को निकाल कर जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर रहे डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डॉक्टरों ने 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया है। 2 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है। हादसे में मनीष, विनोद, शैलेंद्र और जितेंद्र की मौत हो गई है। योगेश की हालत गंभीर है। 

Subscribe Now