काठमांडू। नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण तीन राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं, जिसके कारण सैकड़ों यात्रीवाहक बसें और मालवाहक ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए हैं।
पिछले हफ्ते से हो रही बारिश के कारण काठमांडू से जनकपुर को जोड़ने वाला वीपी राजमार्ग अवरुद्ध है। वीपी राजमार्ग के सिंधुली क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई डायवर्सन भी बारिश में बह गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस राजमार्ग की यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
ललितपुर के पाङ्दुर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कान्ति लोकपथ अवरुद्ध हो गया है। काठमांडू ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे हुए भूस्खलन के कारण काठमाडौं–हेटौंडा मार्ग पर सवारी आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
तराई मधेश को जोड़ने वाले पोस्टल हाइवे का एक पुल टूटने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। मधेश प्रदेश ट्रैफिक कार्यालय के तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि धनुषा और सिरहा जिला को जोड़ने वाले पुल के टूट जाने से यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस पुल के टूटने से यहां से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं। इनमें अधिकांश यात्रीवाहक सार्वजनिक बस और तो कुछ मालवाहक ट्रक और तेल टैंकर हैं। पुलिस ने बताया कि यहां डायवर्सन बनाने का काम चल रहा है ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके। इस बीच, निर्माणाधीन सूर्यविनायक–साँगा सड़क में फिसलन हो गई है।
बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध
udai prakash
May 3 2026 5:39PM
95247
6
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
