उदयपुर। उदयपुर में एक कारोबारी के परिवार की कार घर की पार्किंग में खड़ी रही, लेकिन उसका चित्तौड़गढ़ में ओवरस्पीडिंग का चालान कट गया। इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस के ई-चालान सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
उदयपुर के मॉडर्न कॉम्प्लेक्स निवासी व्यवसायी प्रमोद खाब्या के अनुसार उनके बेटे दिव्य खाब्या के नाम से पंजीकृत कार आरजे 27 सीआर 0031 बुधवार रात एक शादी समारोह से लौटने के बाद घर की पार्किंग में खड़ी कर दी गई थी। गुरुवार सुबह 9:34 बजे उनके मोबाइल पर चित्तौड़गढ़ एसपी कार्यालय की ओर से ई-चालान का मैसेज आया। लिंक खोलने पर पता चला कि वाहन का सुबह 8:40 बजे बानसेन से घोसुंडा के बीच ओवरस्पीडिंग का चालान बनाया गया है और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
खाब्या ने बताया कि उस समय वाहन घर की पार्किंग में खड़ा था और सुबह 11 बजे तक बाहर ही नहीं निकला था। उन्होंने बताया कि घर में सीसीटीवी भी हैं जिन्हें संबंधित एजेंसी चैक कर सकती है। चालान के समय पर गाड़ी परिसर में खड़ी नजर आ रही है। उनका कहना है कि चालान में दिखाई गई तस्वीर भी उनकी गाड़ी से मेल नहीं खाती। ऐसे में उन्हें आशंका है कि कहीं वाहन नंबर का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा।
नियमों के अनुसार गलत ई-चालान के खिलाफ 15 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इससे पहले भी प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। दो दिन पहले जोधपुर में घर में खड़ी स्कूटी का बिना हेलमेट चालान बना था, जबकि जनवरी में उदयपुर के एक वकील की कार का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काट दिया गया था। लगातार सामने आ रहे मामलों से लोगों में ई-चालान व्यवस्था की विश्वसनीयता को लेकर चिंता बढ़ रही है।
उदयपुर के घर में खड़ी कार का चित्तौड़गढ़ में कट गया चालान
Udai Prakash
May 7 2026 4:32PM
103651
1
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
