लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह बेटे का शव खून से सना देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि महिला यशोदा के पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। वह यहां पर अपने तीन पुत्र बड़ा बेटा श्रवण गौतम, मझला बेटा वीरेंद्र उर्फ अटल जो मानसिक बीमार है। छोटा बेटा आलोक उर्फ गोलू (24) के साथ रहती है।
महिला का कहना है कि रविवार की रात को खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर बड़ा बेटा श्रवण का अपने छोटे भाई आलोक से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। श्रवण छत पर सोने चला गया, जबकि आलोक कमरे में सो गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो देखा कि खून से लथपथ हालत में आलोक का शव बिस्तर पर पड़ा है। आरोप है कि श्रवण ने अपने भाई की पीट-पीटकर हत्या की है। मां यशोदा ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपित श्रवण को हिरासत में लेकर घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आलाेक नाम के एक लड़के की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो पाया कि उसके सगे बड़े भाई श्रवण ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड बरामद कर लिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
