नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 2,520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,175 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में आज 20,200 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई।
सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,69,915 रुपये से लेकर 1,70,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,56,140 रुपये से लेकर 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज तीन लाख रुपये का स्तर पार कर 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
होली के एक दिन पहले दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,70,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,69,965 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,56,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,69,915 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,69,965 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,56,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,70,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,69,965 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,56,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,70,065 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,69,915 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
होली के पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी ने लगाई जोरदार छलांग
udai prakash
Mar 3 2026 3:23PM
98697
1
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
